फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for reevalution of teachers recruitment examination.

68500 शिक्षक भर्ती में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज, ये देनी होगी डिटेल

Sat, 20 Oct 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Oct 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Applications for reevalution of teachers recruitment examination.
- फोटो : file

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 अक्टूबर 2018 के शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपकों बता दें कि 68500 शिक्षकों की भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद मूल्यांकन पर सवाल उठाए गए थे जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया था।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 11 से 20 अक्तूबर शाम 6 बजे तक पुनर्मूल्यांकन के ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, जन्म तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी अंकित करना होगा। पुनर्मूल्यांकन का आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्वेदी के अनुसार, 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 7 हजार 873 अभ्यर्थियों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के आवेदन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन कर सकेंगे। किसी अन्य की ओर से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed