फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LT grade teacher recruitment 2018 applications will be available from 15th march

बीएड डिग्री धारकों के लिए खुशखबरी, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 15 मार्च से करें आवेदन

Wed, 07 Mar 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Mar 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
LT grade teacher recruitment 2018 applications will be available from 15th march
प्रतीकात्मक फोटो
प्रदेश के राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2018 से शुरू हो जाएगी। बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थियों को इस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार था।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षकों के दस हजार से अधिक पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन 15 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2018 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2018 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत पहली बार आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने विशेषज्ञों के माध्यम से पाठ्यक्रम तैयार करा लिया है। कुल 10768 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें पुरुष शाखा के 5364 और महिला शाखा के 5404 पद शामिल हैं।

शिक्षामित्रों का मानदेय, सुविधाएं बढ़ाने का विचार नहीं: बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

यहां देख सकेंगे पूरी डिटेल

LT grade teacher recruitment 2018 applications will be available from 15th march
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार विस्तृत विज्ञापन 15 मार्च को आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। उसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाणपत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध रहेंगे।

पहले यह परीक्षा संयुक्त शिक्षा निदेशक कराते थे। इसके बाद सपा शासनकाल में जिम्मेदारी अपर निदेशक दे दी गई। अपर निदेशक ने सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन भी मांग लिए थे और तकरीबन सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे लेकिन इस बीच तय हुआ एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाएगी और परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी यूपीपीएससी को सौंप दी गई है।

हालांकि पुराने आवेदकों को नए सिरे से विज्ञापन जारी होने के बाद अब फिर से आवेदन करना होगा।

20 से 40 वर्ष आयु वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

LT grade teacher recruitment 2018 applications will be available from 15th march
प्रतीकात्मक फोटो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो एक जुलाई 2018 को न्यूनतम 20 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों और अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। यानी उनका जन्म दो जुलाई 1978 से पूर्व या एक जुलाई 1997 के बाद नहीं होना चाहिए।

इसी तरह दिव्यांग अभ्यर्थी की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी उनका जन्म दो जुलाई 1963 के पूर्व नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट आरक्षण नियमों के अनुरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed