फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications can be made for Computer Application and CCC course till 25th July

Lucknow News: कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं सीसीसी कोर्स में 25 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 06 Jul 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Applications can be made for Computer Application and CCC course till 25th July
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के डॉ. शीमा रिज़वी कंप्यूटर सेंटर में संचालित कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस अकाउंटिंग एंड मल्टीलिंगुअल डीटीपी डिप्लोमा और सीसीसी कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि अब 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय सीटों से कम आवेदन मिलने के चलते लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 4 जून थी, तब तक 40 सीटों के सापेक्ष केवल 12 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया था। अमर उजाला में यह खबर 14 जून को प्रकाशित होने के बाद उर्दू अकादमी ने एनसीपीयूएल से अनुमति लेकर आवेदन की तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन


उर्दू अकादमी के सचिव शौकत अली ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र अकादमी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या इसकी वेबसाइट www.upurduakademi.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल, मुंशी-मौलवी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। एक वर्षीय कोर्स में कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ उर्दू भाषा की शिक्षा और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।

कंप्यूटर सेंटर की सुपरवाइजर शाइंदा ने बताया कि एनसीपीयूएल की मंजूरी के बाद तिथि बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed