{"_id":"330d6a493b5877e3a9fa2b6ade58bcfe","slug":"application-status-of-principal-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी संख्या में खारिज हुए प्रधानाचार्य पद के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी संख्या में खारिज हुए प्रधानाचार्य पद के फॉर्म
दीप सिंह/लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद के लिए आए करीब 24 हजार आवेदनों में से 6093 निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में 955 पदों के लिए ये आवेदन मांगे गए थे।
अब इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई है।
आवेदन पत्रों की जांच के दौरान शैक्षिक अर्हता पूरी न करने के कारण ये आवेदन निरस्त किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि निरस्त किए गए आवेदनों पर यदि किसी को आपत्ति है तो वे 16 नवंबर तक अपना प्रत्यावेदन दे सकते हैं।
कभी 50 हजार का इनामी था धनंजय सिंह
वर्ष 2011 में 955 विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था।
उस समय चयन बोर्ड में सदस्यों की संख्या पूरी न होने और कई अन्य आपत्तियों के कारण कोर्ट ने ये नियुक्तियां रोक दी थीं।
इस साल फिर कुछ आवेदक कोर्ट गए और फिर इन पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए गए। अब चयन बोर्ड का कोरम भी पूरा हो गया है।
उसके बाद अगस्त में फिर से प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए 2011 में आए आवेदनों की जांच करवाई गई। इस जांच में 6093 आवेदन खारिज किए गए हैं।
इनमें कुछ अधूरे हैं, कुछ में शैक्षिक योग्यता पूरी नहीं है तो कुछ का अनुभव पर्याप्त नहीं है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने निजी स्कूल में पढ़ाने का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है।
विज्ञापन
आजम के खिलाफ 'मान-सम्मान' की जंग
विज्ञापन
इन 955 पदों के लिए साक्षात्कार 25 नवंबर से शुरू होने हैं। उससे पहले अभ्यर्थियों को एक मौका और दिया गया है। वे 16 नवंबर तक आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं।
बोर्ड ने इन निरस्त आवेदकों के नाम, पते की लिस्ट और खामियों का ब्योरा भी अपनी वेबसाइट पर डाल दी है ताकि समय रहते वे अपनी गलतियों को ठीक कर सकें।
संशोधन के बाद जो आवेदक रह जाएंगे, उनके साथ ही दो संबंधित विद्यालय के वरिष्ठतम अध्यापकों की लिस्ट भी मांगी गई है।
हर पद के लिए आवेदकों में से मेरिट के आधार पर पांच और दो वरिष्ठतम अध्यापकों सहित सात को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें