Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application invited for admission in army college

राष्ट्रीय भारतीय सैनिक कॉलेज की कक्षा आठ में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 03 Jul 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Application invited for admission in army college
सैनिक कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन

राष्ट्रीय भारतीय सैनिक कॉलेज, देहरादून में सत्र जुलाई 2020 की कक्षा आठ में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा सिटी स्टेशन लखनऊ स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में एक और दो दिसंबर को होगी।
उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक विभा मिश्रा ने बताया कि कक्षा आठ में दाखिले के लिए छात्र की उम्र एक जुलाई 2020 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं छात्र का एक जुलाई 2020 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन का शुल्क सामान्य उम्मीदवार के लिए 600 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवार के लिए 555 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तेल भवन, देहरादून, बैंक कोड नंबर 01576 के नाम से भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट आकार की दो नवीनतम फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति तथा जनजाति का प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित वर्तमान कक्ष में अध्ययनरत छात्र का मूल रूप में सत्यापित प्रमाण पत्र 30 सितंबर 2019 तक उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक षष्ट मंडल, लखनऊ के कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन पंजीकृत स्पीड पोस्ट या कोरियर से ही जमा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से होगी लिखित परीक्षा
कक्षा आठ में छात्रों को लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है। एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। वहीं दो दिसंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का बौद्धिकज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षा 7 अप्रैल 2020 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed