फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application for samajwadi pension yojna

पेंशन योजना के लिए आवेदन 20 जून तक

Thu, 22 May 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
application for samajwadi pension yojna

आम चुनाव में हार से सहमी सपा ने समाजवादी पेंशन योजना के द्वारा एक बड़े वर्ग को रिझाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


सपा सरकार गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक हर हाल में पहुंचाना चाहती है।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने समाजवादी पेंशन योजना की बुधवार को समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए लाभार्थियों से 20 जून तक आवेदन लिए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष 40 लाख गरीब परिवारों को यह लाभ दिया जाएगा। इसमें 12 लाख अनुसूचित जाति, जनजाति, 10 लाख अल्पसंख्यक वर्ग तथा 18 लाख अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के लाभार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

सितंबर 2014 तक मिलेगा धन

application for samajwadi pension yojna

चयनित लाभार्थियों के खाते में अप्रैल से सितंबर 2014 तक की पेंशन प्रति माह 500 के हिसाब से 3000 रुपये अक्तूबर के पहले सप्ताह तक जरूर भेज दी जाएगी।

योजना के लिए 2424 करोड़ बजट की व्यवस्था की गई है। पात्रों को ई-पेमेंट से उनके खाते में पेंशन दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में पेंशन पाने वालों की सूची ग्राम स्तर पर तैयार कराकर विभागीय वेबसाइट पर डाली जाएगी।

होगा 40 लाख परिवारों को लाभ

application for samajwadi pension yojna

मुख्यसचिव जावेद ने कहा कि इसके लिए मुख्य विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लाभार्थियों के पूरे परिवार का कंप्यूटरीकृत प्रोफाइल साफ्टवेयर तैयार कराया जाएगा, जिसमें लाभार्थी परिवार को उपलब्ध कराई गई सेवाओं का विवरण बेसिक शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नियमित अपडेट करेंगे।

तीन माह में साफ्टवेयर का प्रारूप प्रस्तुत किया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जाए कि साफ्टवेयर से 40 लाख परिवारों को उनके 6 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं का स्कूल में अनिवार्य रूप से दाखिले के साथ नियमित टीकाकरण हो।

इसके साथ स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराने आदि की सूचना उपलब्ध कराई जाए। प्रतिवर्ष अप्रैल से जून माह तक भौतिक सत्यापन कराकर अपात्रों को हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed