फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application for B ed.

यूपी बीएड में आवेदन का अंतिम मौका आज

Tue, 08 Mar 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Mar 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
Application for B ed.
पंजीकरण के बाद दो दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा - फोटो : getty images

सूबे के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च है।

विज्ञापन


समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी आठ मार्च की रात 11.59 तक www.upbed.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

हालांकि पंजीकरण के बाद फॉर्म कम्प्लीट करने के लिए अभ्यर्थी को दो दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। अभ्यर्थी पंजीकरण कराने के बाद 10 मार्च तक अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं, जबकि फॉर्म परीक्षा के आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचने की अंतिम तिथि 12 मार्च शाम पांच बजे तक की है।
विज्ञापन


प्रो. शर्मा ने बताया कि किसी भी स्थिति में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा। सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक दो लाख, 97 हजार अभ्यर्थियों ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया था इनमें से एक लाख, 97 हजार ने अपने फॉर्म पूरे कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करीब एक लाख अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण तो करा लिया लेकिन फॉर्म पूरा करना बाकी है। यूपी बीएड 2015 की तुलना में इस साल पंजीकरण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

2015 में कुल 2 लाख, 13 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जबकि एक लाख, 83 हजार ने फॉर्म पूरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed