फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application for 3851 posts of clerk from September 12 in up

JOB In UP:क्लर्क के 3851 पदों के लिए आवेदन 12 सितंबर से, पीईटी के आधार पर होगी भर्ती

Sat, 05 Aug 2023 09:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कनिष्ठ सहायक व लिपिक के 3851 पदों के लिए आवेदन 12 सितंबर से किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन
Application for 3851 posts of clerk from September 12 in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर तीन के 3851 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर से तीन अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसके अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी तीन अक्तूबर है। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन दस अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के स्कोर के आधार पर होगी। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया की अभ्यर्थी अपने पीईटी 2022 के रजिस्ट्रेशन नंबर से सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी को 25 रुपये शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए अलग से शुल्क देना होगा। इसके बाद ही उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि अभ्यर्थी निर्देशों को पूरी तरह पढ़ने के बाद आवेदन करें और पूरी तरह से भरे आवेदन का प्रिंट आउट ले लें। इसे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन व निर्धारित समय पर उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed