फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application fees will increase in Bhasha university

Lucknow News: भाषा विविः नए सत्र में आवेदन शुल्क डेढ़ गुना बढ़ाने की तैयारी, सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 की जगह 500 रुपये होगा शुल्क

Sun, 16 Apr 2023 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Application fees will increase in Bhasha university
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। पिछले सत्र के मुकाबले इसे डेढ़ गुना से अधिक किया जा सकता है। जल्द होने वाली विद्या परिषद और कार्यपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

विवि में बीते सत्र में प्रवेश के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 और एससी एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये था। इसे नए सत्र में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 और एससी एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये किया जाना है। विश्वविद्यालय में 17 अप्रैल को विद्या परिषद और 20 अप्रैल को कार्य परिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन




कार्य परिषद में तीन नए सदस्य मनोनीत
भाषा विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की समिति में तीन नए सदस्यों को मनोनीत किया गया है। तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजभवन ने नए नामों पर मुहर लगाई है। इनमें बीएसएनवी कॉलेज के डॉ. जयशंकर प्रसाद पांडेय, कानपुर विश्वविद्यालय के डॉ. सुधांशु पांड्या और बनारस से डॉ. कविता राव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed