फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application date extended for admission in UG-PG in Lviv

Lucknow News: लविवि में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Sun, 15 Jun 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Application date extended for admission in UG-PG in Lviv
लविवि में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी स्नातक में 25 जून और परास्नातक में 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अभी तक स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून थी।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने छात्र हित में निर्णय लेते हुए आवेदन फॉर्म भरे जाने की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी में आवेदन नहीं किया है और वह लविवि से पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए फॉर्म भरने का यह बेहतर अवसर है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



स्नातक पाठ्यक्रमों में 4250 और परास्नातक के कोर्स में 5062 सीटें
अलग-अलग पाठ्यक्रमों का आवेदन शुल्क व अन्य सभी जरूरी सूचनाएं विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। समस्या आने पर अभ्यर्थी 0522-4150500 पर संपर्क कर सकते हैं। यूजी स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में 4250 और पीजी के कोर्सों में 5062 सीटें हैं। इसके अलावा कई डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेशनल पीजी में अब 30 जून तक आवेदन
शहर के एक मात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब यहां 30 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में फॉर्म भरा जा सकेगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह के मुताबिक यह अंतिम बार तिथि विस्तार किया गया है। 7, 8 और 9 जुलाई को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed