फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appeal to the Energy Minister, the government should provide electricity connection

Lucknow News: ऊर्जा मंत्री से फरियाद, बिजली कनेक्शन दिला दें सरकार

Tue, 03 Feb 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Appeal to the Energy Minister, the government should provide electricity connection
लखनऊ। कृष्णानगर निवासी महिला ने ऊर्जा मंत्री से बिजली कनेक्शन दिलाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि अमौसी जोन के जिम्मेदारों ने आपत्ति का जवाब देने के बाद भी मनमाने तरीके से झटपट पोर्टल पर किए आवेदन को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


महिला के रिश्तेदार ने बताया कि वंदना नाम से कृष्णानगर के निरंकारी आश्रम के पास दुकान के लिए 20 जनवरी को दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए आवेदन (जे 4044832801) किया था। जेई ने 29 जनवरी को आपत्ति दर्ज कराते हुए रजिस्ट्री, विद्युत सुरक्षा की एनओसी, गृहकर की रसीद को अपलोड करने का निर्देश दिया। आपत्ति का अगले ही दिन निस्तारण करते हुए सभी दस्तावेज अपलोड कर दिए गए। इनके बाद भी आवेदन को मनमाने तरीके से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


महिला के परिजन ने इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी स्थित कार्यालय जाकर जिम्मेदारों से पीड़ा सुनाई। इस पर दोबारा आवेदन की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया गया। ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर कनेक्शन दिलाते के साथ आवेदन निरस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दोबारा आवेदन पर करीब 300 रुपये का खर्च फिर आएगा। जिम्मेदार जेई दिनेश कुमार ने बताया कि फॉर्म अधूरा था, इसलिए आवेदन निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed