फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apna Dal wants seats from Bundelkhand and awadh.

यूपी चुनाव 2022: अपना दल का बुंदेलखंड और अवध की सीटों पर भी दावा, भाजपा से दो दर्जन सीटें मांगी

Thu, 13 Jan 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jan 2022 11:37 AM IST
सार

यूपी चुनाव में भाजपा के सहयोगी दल पार्टी नेताओं का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) ने अवध व बुंदेलखंड में सीटों की मांग की है।

विज्ञापन
Apna Dal wants seats from Bundelkhand and awadh.
अपना दल की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछड़ी जाति के वोट बैंक को समेटने को लेकर परेशान भाजपा पर सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी अपना दल (एस) ने भी दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इस बार पूर्वांचल के अलावा अवध और बुंदेलखंड की भी करीब आधा दर्जन सीटों पर दावा करके भाजपा को पेशोपेश में डाल दिया है। इनमें से कई सीट अभी भाजपा के पास है।

विज्ञापन


उधर, भाजपा की उलझन ये है कि यदि वह इन सीटों को अनुप्रिया को देती है तो अपने विधायकों को कहां समायोजित करेगी। वहीं, एनडीए में शामिल जनता दल (यू), निषाद पार्टी और रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) भी सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा पर दबाव बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल चुनावी के कार्यक्रमों की घोषणा के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या, दारा सिंह चौहान समेत तमाम पिछड़ी जाति के नेताओं के पाला बदलने से भाजपा जहां पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को संभालने को लेकर परेशान है, वहीं भाजपा के सभी सहयोगी दल भी बदले हुए सियासी माहौल में जल्द-जल्द सीटों के बंटवारे के मुद्दे साफ कर लेना चाहते हैं।  वहीं भाजपा भी सहयोगी दलों को सीट देकर मामले को जल्द खत्म करना चाहती है। पेंच सिर्फ सीटों की संख्या को लेकर फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2017 में भाजपा ने अपना दल (एस) को 11 सीट दिया था। इनमें अपना दल 9 सीटों पर चुनाव जीत पाई थी। इनमें  सेवापुरी (वाराणसी), मडियाहूं (जौनपुर), छानबे (मिर्जापुर), दुद्धी (सोनभद्र), सोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर), जहानाबाद (फतेहपुर), प्रतापगढ़ सदर व विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़) और सोरांव (प्रयागराज) शामिल हैं। जबकि प्रयागराज जिले की प्रतापपुर और हंडिया सीट पर पार्टी को हार हाथ लगी थी। लेकिन इस बार पार्टी ने दो दर्जन सीटों पर भाजपा हाईकमान के सामने दावेदारी पेश कर दी है।

अवध व बुंदेलखंड की इन सीटों पर अपना दल ने किया दावा

सूत्रों के मुताबिक 2017 में मिली सीटों के अलावा अपना दल ने अवध और बुंदेलखंड में कई सीटों पर दावा किया है। इनमें बांदा, महोबा, झांसी के अलावा कुशीनगर, बहराइच, अयोध्या, कानपुर, आजमगढ़ और बहराइच की कई सीटें शामिल हैं। इनमें से कुछ जिलों को छोड़कर सभी में पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सभा भी कर चुकी हैं।

उधर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी दो अंकों में सीट देने की मांग कर चुके हैं, साथ ही आरपीआई के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले भी कम से कम 10 सीटों पर दावेदारी पेश कर चुके हैं। इसी प्रकार बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यू) भी 3-4 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में सहयोगी दलों को सीटें देने को लेकर भाजपा पर दबाव बढ़ गया है।

अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का कहना है कि हर पार्टी अपना विस्तार चाहती है। हम भी पार्टी को विस्तार देकर अपना दायरा बढ़ाना चाहते हैं। जहां तक सीटों के बंटवारे का सवाल है तो हमने भाजपा हाईकमान के सामने अपनी मांग रख दी है।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है कि भाजपा के सामने हमने अपनी मांग रख दी है। हमें उम्मीद है कि दो अंकों में मुझे सीटें मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed