{"_id":"60c3902e8ebc3e7b796f98dd","slug":"apna-dal-national-vice-president-pallavi-patel-meets-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी मुलाकात : अखिलेश यादव से मिलीं पल्लवी पटेल, कई सीटों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी मुलाकात : अखिलेश यादव से मिलीं पल्लवी पटेल, कई सीटों पर हुई चर्चा
Fri, 11 Jun 2021 10:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:02 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दांव-पेच का खेल शुरू हो गया है। इसलिए लखनऊ में पल्लवी और अखिलेश की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को सपाअध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को उनकी बहन व सांसद अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसलिए पल्लवी और अखिलेश की मुलाकात को अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दांव-पेच का खेल शुरू हो गया है। इसलिए लखनऊ में पल्लवी और अखिलेश की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में पल्लवी सपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती हैं। सपा भी इसे सकारात्मक मानकर चल रही है और कुछ सीटों पर चर्चा हुई है। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
वहीं, पल्लवी ने अखिलेश यादव से मुलाकात से इनकार नहीं किया, खुलकर कुछ बोलीं नहीं। उन्होंने कहा कि समय आने पर स्पष्ट कर दिया जाएगा। उधर, सपा के सूत्रों ने भी मुलाकात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पल्लवी की मां कृष्णा पटेल अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष हैं और अनुप्रिया पटेल से इन दोनों की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है।
विज्ञापन