{"_id":"5c39becfbdec22732a0a334b","slug":"apna-dal-and-aam-admi-party-to-join-hands-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और गठबंधन, अपना दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और गठबंधन, अपना दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Sat, 12 Jan 2019 03:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jan 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा के बाद यूपी में एक और गठबंधन का एलान हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में कहा कि हमारी पार्टी अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अभी सीटों पर सहमति नहीं बनी है पर जल्द ही इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
संजय सिंह अयोध्या से काशी के लिए 'भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा' के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह तो चुनाव में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
संजय सिंह ने अयोध्या में सरयू का जल हाथ में लेकर मंदिरों को बचाने का संकल्प लिया। भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा अयोध्या से चलकर कल (रविवार) काशी पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व संजय सिंह कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि हम भाजपा को मंदिर नहीं तोड़ने देंगे और जीर्णेद्घार के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर बचाने में नहीं बल्कि तोड़ने में लगी है। मंदिर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं। उनके लिए ये केवल चुनावी मुद्दा है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इस दौरान धारा 144 की धज्जियां उड़ा दी गईं। संजय सिंह ने बैरीकेडिंग हटाकर यात्रा की शुरुआत की। अयोध्या के डीसीपी ने कहा कि आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।