{"_id":"68d06a209f80c22f99069dd7","slug":"aparna-yadavs-brother-accused-of-embezzling-rs-14-crore-lucknow-news-c-13-knp1050-1394386-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ हड़पने का आरोप
Mon, 22 Sep 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड निवासी मर्चेंट्स इंफ्रा हाइट्स प्रा. लि. रियल एस्टेट फर्म के मालिक ठाकुर सिंह मनराल ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के भाई चंद्रशेखर सिंह बिष्ट और उसके साथी पर 14 करोड़ ठगने का आरोप लगाया है। दोनों पर जमीन के नाम धोखाधड़ी करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को गोमतीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ठाकुर सिंह के मुताबिक वह मकान बनाकर बेचने का काम करते हैं। इसलिए वर्ष 2019 में उन्हें जमीन खरीदनी थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात भाजपा नेता के भाई और गोमती नगर के विजयंत खंड निवासी मोनाल इंफ्राटेक के निदेशक चंद्रशेखर सिंह व उसके साथी महानगर के हिमांशु राय से हुई। चंद्रशेखर ने उन्हें सरोजनीनगर के सरसवा व अहिमामऊ स्थित 22.10 बीघा जमीन 14 करोड़ रुपये में बेचने की बात कही।
पीड़ित ने बताया कि सौदा चंद्रशेखर के घर में उनकी मां अम्बी बिष्ट के सामने तय हुआ था। रकम का भुगतान भी फर्म संचालक ने कई किस्तों में आरोपी व उसके साथी को कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद चंद्रशेखर ने तय जमीन से उन्हें कम की रजिस्ट्री की। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी कुछ दिन तक उन्हें टरकाता रहा। फिर दबाव बनाने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी आरोपी की बहन अपर्णा यादव और मां अम्बी बिष्ट को भी थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया जाएगा। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।