फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav will protest juvenile released

निर्भया केसः आरोपी के छूटने का मुलायम की छोटी बहू करेंगी विरोध

Tue, 22 Dec 2015 11:55 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
aparna yadav will protest juvenile released

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने निर्भया केस में नाबालिग आरोपी के छूटने के बाद एक बड़ा ऐलान किया है। अपर्णा यादव इस फैसले के विरोध में 24 दिसंबर को लखनऊ में काला दिवस मनाएंगी।

विज्ञापन


अपर्णा यादव ने एक प्रेस कांफ्रेस में बताया कि उनकी सामाजिक संस्था बी अवेयर निर्भया केस के विरोध में काला दिवस बनाएगी।  विरोध में 1090 चौराहे पर 24 दिसंबर को काले गुब्बारे उड़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


अपर्णा ने बताया, निर्भया कांड को लेकर सोशल मीडिया, व्हाटसएप, ब्लैक ड्रापबाक्स आदि के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

अपर्णा ने लोगों से की समर्थन की अपील

aparna yadav will protest juvenile released

24 दिसबंर को 1090 चौराहे पर काले गुब्‍बारे उड़ाए जाएंगे। इस विरोध में संस्‍था निर्भया की मां को भी बुलाने की कोशिश कर रही है। अपर्णा ने कहा कि संविधान संशोधन और आरटीआई के लिए नेताजी से बात हो गई है। साथ ही यूपी सरकार निर्भया के परिवार की हर संभव मदद करेगी।

अपर्णा ने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि राज्‍यसभा में ज्‍यूविनायल एक्‍ट में संशोधन के लिए वह अपनी राय और समर्थन दें। शहर के मॉल्‍स, ऑफिस और अन्‍य जगहों पर ब्‍लैक ड्रापबाक्‍स लगाए जाएंगे, जहां लोग अपना समर्थन लिखित रूप में लिखकर दे सकते हैं। इसके साथ ही फेसबुक के माध्‍यम से भी लोगों से अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed