{"_id":"5df8bdf38ebc3e87b070669f","slug":"aparna-yadav-supports-national-register-of-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने किया एनआरसी का समर्थन, कहा- जो भारत का उसे क्या दिक्कत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने किया एनआरसी का समर्थन, कहा- जो भारत का उसे क्या दिक्कत है
Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव
नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजनशिप और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एनआरसी के पक्ष में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जो भारत का है उसे रजिस्टर में अंकित होने में क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
बता दें कि अपर्णा पहले भी अपनी पार्टी से अलग राय रखती रही हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनआरसी को भाजपा की डराने वाली रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि एनआरसी अगर लागू हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही यहां से जाना पड़ जाएगा क्योंकि वह उत्तराखंड के हैं।
विज्ञापन
एनआरसी व सीएए के खिलाफ रविवार रात जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सोमवार को देश भर के कई विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए एनआरसी व सीएए का विरोध किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का कहना है कि इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए यह देश व संविधान के खिलाफ है।