फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav spent four lakh eighty three thousand rupees in nine days for up election

चुनावी खर्च में मुलायम की बहू सबसे आगे, देखें चाय-नाश्ते पर किया कितना खर्च

Thu, 09 Feb 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Feb 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav spent four lakh eighty three thousand rupees in nine days for up election
अपर्णा यादव - फोटो : demo pic

चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के मंसूबे के साथ जुटे राजधानी की सभी नौ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों में कैंट क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव नौ दिन में 4.83 लाख रुपये खर्च कर सब पर भारी रहीं।

विज्ञापन


चुनावी खर्च का हिसाब-किताब देने के पहले चरण में बुधवार को सभी नौ सीटों के प्रत्याशी नामांकन बाद से सात फरवरी तक चुनाव प्रचार में  खर्च हुई धनराशि का ब्यौरा लेकर आय-व्यय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के पहले दौर के खर्च में अधिकांश सपा समर्थित प्रत्याशी अन्य विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों व निर्दलीय से काफी आगे दिखे। अकेले कैंट सीट से बसपा प्रत्याशी योगेश दीक्षित ही अब तक 2.80 लाख रुपये खर्च कर सपा प्रत्याशियों को कुछ टक्कर देते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही सपा के टिकट पर सरोजनीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे अनुराग यादव 3.05 लाख, बीकेटी से सपा प्रत्याशी गोमती यादव 2.48 और पश्चिम सीट से सपा प्रत्याशी मो. रेहान भी 2.15 लाख खर्च कर प्रमुख खर्चीले प्रत्याशियों की होड़ में अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे दिखे।इन प्रत्याशियों के इतर भाजपा व बसपा प्रत्याशियों का चुनावी खर्च अब तक अधिकतम पौने दो लाख के अंदर ही सिमटा दिखा। 

पेट्रोल व चाय नाश्ते पर सर्वाधिक खर्च

aparna yadav spent four lakh eighty three thousand rupees in nine days for up election
अपर्णा यादव - फोटो : demo pic

इनमें मध्य क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने 92,470, बीकेटी के भाजपा प्रत्याशी अविनाश त्रिवेदी ने 1.54 लाख, पूर्वी सीट से कांग्रेस के अनुराग भदौरिया ने 1.05 लाख, उत्तर से भाजपा के नीरज बोरा ने 1.31 लाख, बसपा के राजीव श्रीवास्तव ने 1.26 लाख की धनराशि अब तक खर्च की है।

सीएम के नजदीकी व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा अब तक अन्य सपा प्रत्याशियों के मुकाबले चुनावी खर्च में कंजूस दिख रहे हैं। 31 जनवरी को नामांकन के बाद से सात फरवरी की अवधि के दौरान अभिषेक मिश्रा ने चुनाव प्रचार की मद में अब तक 110937 रुपया खर्च दिखाया।

अधिकांश प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के बतौर अब तक सर्वाधिक धनराशि चुनाव प्रचार को दौड़ते वाहनों के किराए व पेट्रोल डीजल के साथ समर्थकों को सुबह शाम चाय-समोसा और दोपहर में पूरी सब्जी के पैकेट पर खर्च दिखाई है।

कैंट क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव के चुनाव प्रचार में सर्वाधिक 40 छोटे-बड़े वाहन लगे हैं, जिन पर पेट्रोल डीजल के बतौर ही हर दिन 20 से 25 हजार का खर्च हो रहा है। इसके साथ ही अपर्णा ने नामांकन के दिन 35 हजार के खर्च सहित हर दिन एक हजार रुपया समर्थकों के चाय नाश्ते पर खर्च करने का विवरण दिया है।

इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित तीन चुनाव कार्यालयों पर हर दिन 15 हजार की धनराशि भी खर्च करनी पड़ रही है। इसी तरह मध्य क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने नामांकन छह वाहनों के साथ निकाले जुलूस पर 45 सौ, प्रचार में लगे दस छोटे बड़े वाहनों पर हर दिन पांच हजार, जनसंपर्क करने को जेसी होटल में बुक कराए कमरे के किराए के बतौर चार हजार के साथ ही नामांकन में पहले फूलों के हार पर खर्च हुई पांच सौ की धनराशि का विवरण भी चुनावी खर्च में दर्शाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed