{"_id":"67adb97c6d7e25b9500c4576","slug":"aparna-yadav-speaks-on-statement-of-actor-chiranjivi-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटियों पर चिरंजीवी का बयान: अपर्णा यादव बोलीं, वो सबसे पहले अपने घर की महिलाओं से माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों पर चिरंजीवी का बयान: अपर्णा यादव बोलीं, वो सबसे पहले अपने घर की महिलाओं से माफी मांगें
Thu, 13 Feb 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने फिल्म अभिनेता व राजनेता चिरंजीवी के बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर जवाब दिया है। चिरंजीवी के बयान पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और राजनेता चिरंजीवी के बयान पर कहा कि उन्हें अपने घर की महिलाओं से सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। वो भी किसी मां से ही पैदा हुए हैं। उनका घर संभालने वाली एक मां ही हैं। बता दें कि चिरंजीवी ने एक बयान दिया था कि "जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे नहीं लगता है कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं। मुझे लगात है कि मैं तो हॉस्टल वार्डन हूं, जो कई सारी औरतों से घिरा हुआ हूं। मैं रामचरण से कहता हूं कि कुछ नहीं कम से कम एक बेटा हो जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए।''
विज्ञापन
अपने इस बयान से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उनसे कह रहे हैं कि 2025 में भी वह लड़का और लड़की का भेद कर रहे हैं। वहीं, अपर्णा यादव ने भी उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगने की अपील की है। अपर्णा यादव गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां पर वृद्धजनों का हाल जाना। इसके साथ ही वहां पर उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंची जहां पर उन्होंने एमएनसीयू वार्ड के साथ अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की साथ ही उन्हें दवाइयों की किट भी सौंपी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरीगंज का निरीक्षण किया। सभी स्थानों का निरीक्षण कर उन्होंने सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मेरा दूसरा निरीक्षण है। अभी मैं वृद्धा आश्रम गई थी। वहां पर मुझे यह जानकर खुशी हुई की वृद्धजनों को पेंशन मिल रही है। सरकार लगातार अपना काम कर रही है। यहां का एक रास्ता खराब है उसके लिए मैं सरकार से बात कर उस रास्ते को सही कराऊंगी जिससे आने वाले मरीजों को दिक्कतें न हो।
Trending Videos
महाकुंभ के आंकड़ों पर सवाल उठाने पर कही ये बात
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के महाकुंभ में स्नान करने वालों के आंकड़ों पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाए तो बेहतर होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग खुद ही कुंभ नहा रहे हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही अच्छी व्यवस्था कर रहे हैं। देश नहीं विदेशों के लोग महाकुंभ नहा रहे हैं। मुझे लगता है सबको स्नान करना चाहिए और पुण्य कमाना चाहिए। वहीं, बाहर से मरीज को दवा लिखे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सभी को जेनेरिक दवाई लिखनी चाहिए और जेनेरिक दवाई ही देनी चाहिए।