फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav speaks on statement of actor Chiranjivi.

बेटियों पर चिरंजीवी का बयान: अपर्णा यादव बोलीं, वो सबसे पहले अपने घर की महिलाओं से माफी मांगें

Thu, 13 Feb 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Feb 2025 02:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने फिल्म अभिनेता व राजनेता चिरंजीवी के बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर जवाब दिया है। चिरंजीवी के बयान पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aparna Yadav speaks on statement of actor Chiranjivi.
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और राजनेता चिरंजीवी के बयान पर कहा कि उन्हें अपने घर की महिलाओं से सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। वो भी किसी मां से ही पैदा हुए हैं। उनका घर संभालने वाली एक मां ही हैं। बता दें कि चिरंजीवी ने एक बयान दिया था कि "जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे नहीं लगता है कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं। मुझे लगात है कि मैं तो हॉस्टल वार्डन हूं, जो कई सारी औरतों से घिरा हुआ हूं। मैं रामचरण से कहता हूं कि कुछ नहीं कम से कम एक बेटा हो जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए।''

विज्ञापन


अपने इस बयान से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उनसे कह रहे हैं कि 2025 में भी वह लड़का और लड़की का भेद कर रहे हैं। वहीं, अपर्णा यादव ने भी उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगने की अपील की है। अपर्णा यादव गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां पर वृद्धजनों का हाल जाना। इसके साथ ही वहां पर उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंची जहां पर उन्होंने एमएनसीयू  वार्ड के साथ अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से मुलाकात की साथ ही उन्हें दवाइयों की किट भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरीगंज का निरीक्षण किया। सभी स्थानों का निरीक्षण कर उन्होंने सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मेरा दूसरा निरीक्षण है। अभी मैं वृद्धा आश्रम गई थी। वहां पर मुझे यह जानकर खुशी हुई की वृद्धजनों को पेंशन मिल रही है। सरकार लगातार अपना काम कर रही है। यहां का एक रास्ता खराब है उसके लिए मैं सरकार से बात कर उस रास्ते को सही कराऊंगी जिससे आने वाले मरीजों को दिक्कतें न हो।

महाकुंभ के आंकड़ों पर सवाल उठाने पर कही ये बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  के महाकुंभ में स्नान करने वालों के आंकड़ों पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाए तो बेहतर होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग खुद ही कुंभ नहा रहे हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही अच्छी व्यवस्था कर रहे हैं। देश नहीं विदेशों के लोग महाकुंभ नहा रहे हैं। मुझे लगता है सबको स्नान करना चाहिए और पुण्य कमाना चाहिए। वहीं, बाहर से मरीज को दवा लिखे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सभी को जेनेरिक दवाई लिखनी चाहिए और जेनेरिक दवाई ही देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed