फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav performs on ghoomer song of padmavati.

पद्मावती के 'घूमर' गाने पर मुलायम की छोटी बहू ने किया डांस, सोशल मीडिया पर उबाल

Wed, 29 Nov 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav performs on ghoomer song of padmavati.

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एक पारिवारिक कार्यक्रम में फिल्म पद्मावती के 'घूमर' गाने पर परफॉर्म किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। गौरतलब है कि  फिल्म 'पद्मावती' पर कई राज्यों की सरकारों ने बैन लगा दिया है।

विज्ञापन


वहीं, लगातार विरोध के चलते एक दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का राजपूत समाज लगातार विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

 
 
Must See::ये हैं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, जानें-इनके बारे में, कैसे जीती हैं जिंदगी


अपर्णा यादव के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से बवाल मच गया। लोगों ने उन्हें धमकी दी और कहा कि जब पहले से ही ये फिल्म विवादित है तो इस पर परफॉर्म करने की क्या जरूरत है।

 

अपर्णा के भाई अमन बिष्ट की सगाई लखनऊ के एक होटल में थी। जिसमें उन्होंने (अपर्णा यादव) 'घूमर' गाने पर परफॉर्मेंस दी। जिसके बाद सोशल मी‌डिया पर ये वीडियो वायरल हो जाने से बवाल मच गया। राजपूत संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि अपर्णा जिस परिवार की बहू हैं, उन्हें ये सब शोभा नहीं देता। जिस बात को लेकर राजपूत समाज दर्द महसूस कर रहा है। वो उस पर परफॉर्म कर रही हैं तो ये संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed