फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aorta was cut from birth, life saved by surgery

Lucknow News: जन्म से कटी थी महाधमनी, सर्जरी कर बचाई जान

Sun, 21 Sep 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aorta was cut from birth, life saved by surgery
लखनऊ। 27 वर्षीय युवा की महाधमनी (एओर्टिक) जन्म से ही कटी थी। इससे मरीज के मस्तिष्क, सीने और पेट के मुख्य अंगों को खून पहुंचाने वाली धमनियां प्रभावित हो रही थीं। लगातार सांस फूलने से परेशान युवा जब अस्पताल पहुंचा तो समस्या पता चली। इसके बाद गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई गई।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी आलोक को करीब पांच महीने से सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या हुई। उन्होंने एसिडिटी या सीने में जकड़न समझकर नजरअंदाज कर दिया। स्थिति बिगड़ने जब अस्पताल में दिखाया गया तो पता चला कि उनकी महाधमनी का हिस्सा करीब आठ सेंटीमीटर कटा हुआ है। महाधमनी से ही पूरे शरीर में खून पहुंचता है।
विज्ञापन

सर्जरी करने वाले डॉ. विजयंत देवेनराज ने बताया कि इलाज न होने महाधमनी किसी भी समय फट सकती थी और तुरंत मृत्यु हो सकती थी। सर्जरी करने से पहले मरीज के शरीर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया गया और और 35 से 40 मिनट तक पूरे शरीर में खून का प्रवाह रोका गया। यह सर्जरी करीब सात घंटे चली। इसमें महाधमनी के कटे हिस्से को जोड़ा गया। सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया और दो दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। अब मरीज की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed