फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anya throws Reet out

Lucknow News: आन्या ने रीत को किया बाहर

Wed, 20 May 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Anya throws Reet out
लखनऊ। गैर वरीय आन्या ने उलटफेर भरे मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त रीत सिंह पटेल को 6-0, 6-3 से हराते हुए अंडर-14 आइटा टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त विभोर श्रीवास्तव को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मो. हमदान ने 6-4, 6-0 से हराते हुए प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


केसरी स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में खेली जा रही प्रतियोगिता में मंगलवार को बालक और बालिका वर्ग में प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के मुकाबलों में शीर्ष वरीय हारिस खान ने अथर्व श्रीवास्तव को 6-0, 6-2, तीसरी वरीयता प्राप्त युवराज सिंह ने मानस पटेल को 6-2, 6-0, चौथी वरीयता प्राप्त तेजस सिंह ने आयुष्मान पाठक को 7-6(5), 6-3, पांचवीं वरीयता प्राप्त अंकुर आलोक ने प्रणव शर्मा को 6-0, 6-1, सातवीं वरीयता प्राप्त अदम्य भदौरिया ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-1, 6-1 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आरव गर्ग ने रुद्रा चौरसिया को 6-4, 6-7(5), 10-8 और ऋधिमान राजपूत ने आरव पटेल को 6-3, 3-6, 10-3 से पराजित किया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के तहत मंगलवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अंतर्गत शीर्ष वरीयता प्राप्त सौंदर्या जायसवाल ने नव्या रावल को 6-0, 6-0, हिया चौहान ने अनाहिता को 6-0, 6-0 और अरिका राज सिंह ने अनाया पटेल को 6-4, 7-5 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा अलावा तीसरी वरीयता प्राप्त आशी किरन ने एस गोडबोले पर वॉकओवर से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed