{"_id":"6a1df2f63adef323c70214b4","slug":"anvesh-patel-brings-glory-to-the-capital-in-jee-advanced-lucknow-news-c-13-lko1070-1763901-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेईई एडवांस में अनवेश पटेल ने बढ़ाया राजधानी का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेईई एडवांस में अनवेश पटेल ने बढ़ाया राजधानी का मान
विज्ञापन
परिवार के सथ अन्वेष पटेल।
लखनऊ। जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 68वीं रैंक पाकर अनवेश पटेल ने राजधानी का मान बढ़ाया है। वह राजधानी से इकलौते छात्र हैं, जिनकी रैंक 100 के अंदर है। इसके बाद शशांक सिंह को 455वीं रैंक हासिल हुई है। राणा शत्रुजीत को 782वीं और अविशि पांडेय को 1246वीं रैंक मिली है।
अनवेश पटेल के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि कि पिता आशीष कनौजिया एसजीपीजीआई में एनेस्थीसिया के और मां कांति सिंह ईएसआई में डॉक्टर हैं। अनवेश ने बताया कि उनका रुझान हमेशा से ही गणित में रहा। यही वजह है कि उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र को चुना, जिसमें पिता ने सहयोग किया।
अनवेश ने बताया कि जेईई एडवांस की तैयारी के लिए हर दिन अलग-अलग टास्क निर्धारित करता था। आज क्या पढ़ना है, यह सुबह तय करता था और शाम तक उसे पूरा करता था। इसी तरह साप्ताहिक और पूरे महीने के टास्क अलग-अलग तय कर तैयारी की, जिससे काफी आसानी महसूस हुई। एसजीपीजीआई परिसर में रहने वाले डॉ. आशीष कनौजिया ने बताया कि अनवेश ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा साउथ सिटी के मिलेनियम स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण की है। उसने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि अनवेश की शुरू से ही इच्छा थी कि कंप्यूटर साइंस से बीटेक करे।