फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anushthan starts in Ayodhya for Pran Pratishtha of Ramlala.

Ayodhya: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, काशी के पंडितों ने सरयू में स्नान कर शुरू की पूजा

Tue, 16 Jan 2024 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jan 2024 02:54 PM IST
सार

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इसके लिए काशी के पंडितों ने पहले सरयू में स्नान किया और फिर अनुष्ठान स्थल पहुंच गए।

विज्ञापन
Anushthan starts in Ayodhya for Pran Pratishtha of Ramlala.
अनुष्ठान की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। अनुष्ठान का आयोजन नगर के विवेक सृष्टि आश्रम में किया जा रहा है। इसके लिए सरयू में स्नान के बाद काशी के विद्वान पूजन सामग्री के साथ अनुष्टान स्थल पर पहुंचे और पूजा विधि शुरू कर दी। कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्रा और प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगीराज भी वहां मौजूद हैं। आज प्रायश्चित और कर्म कुटी पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन


अनुष्ठान का कार्यक्रम 21 जनवरी तक चलेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंदिर में स्थापित होगी योगीराज की प्रतिमा: रोज 18 घंटे काम कर सात माह में गढ़ी, जानें प्रतिमा की नौ विशेषताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर में लगेगी श्याम वर्ण के रामलला की मूर्ति, 15 में से 11 ट्रस्टियों को पसंद आया श्यामल रंग




उन्होंने कहा था कि 2 जनवरी को न्यूनतम विधियों की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिन के 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान आरंभ होगा। यह पूजा करीब 40 मिनट तक चलेगी। इसके बाद करीब 75 मिनट पीएम मोदी, सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आशीर्वाद देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed