फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anurag Thakur retaliated on Akhilesh's statement: Union Sports Minister said - people who rioted do not like the riot competition

अखिलेश के बयान पर अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार : केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा- दंगा कराने वाले लोगों को रास नहीं आ रही दंगल प्रतियोगिता

Sat, 27 Nov 2021 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Nov 2021 07:23 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ने कहा कि सपा सरकार में उसके दल के नेता प्रदेश में दंगा कराते थे और हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। सपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने दिशा में कोई काम नहीं किया। अब जब भाजपा के सांसद खेल स्पर्धा करा रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है।

विज्ञापन
Anurag Thakur retaliated on Akhilesh's statement: Union Sports Minister said - people who rioted do not like the riot competition
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसदों की ओर से आयोजित कराए जा रहे दंगल प्रतियोगिता को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री एवं प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि दंगा कराने वाले लोगों को दंगल का आयोजन रास नहीं आ रही है। उन्हें खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास अच्छा नहीं लग रहा है। प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग के माध्यम से शनिवार को जारी बयान में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने दिशा में कोई काम नहीं किया। अब जब भाजपा के सांसद खेल स्पर्धा करा रहे हैं तो उन्हें बुरा लग रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सांसद अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें बुराई क्या है। अनुराग ने कहा कि सपा सरकार में उसके दल के नेता प्रदेश में दंगा कराते थे और हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनको सोचना चाहिए कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निकलती हैं। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है तो वे पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाती है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगर आप पदक विजेताओं को देखेंगे तो पाएंगे कि वे बहुत संपन्न घरों से नहीं हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के युवा जिनके सीने में आगे बढने की ललक है और कुछ कर दिखाने व हासिल करने का जज्बा है। ऐसे ही लोग भारत के लिए पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के जरिये हम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज करके उन्हें तराश रहे हैं, ताकि वे भारत का नाम रोशन कर सके। अनुराग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाकर काम किया है। ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत की झोली में आये पदक इसको प्रमाणित करते हैं। उन्होंने कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में जीतने वालों को साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया) के कोच से दो सप्ताह की ट्रेनिंग सरकार अपने खर्चे पर कराएगी और उनको आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed