फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anurag tewari was not using his whatsapp, say his friend

दोस्तों का दावा, आईएएस अनुराग की जगह किसी और ने दिए बर्थडे विशेज के जवाब

Tue, 04 Jul 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Jul 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
anurag tewari was not using his whatsapp, say his friend
आईएएस अनुराग तिवारी

आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। अनुराग के दोस्तों ने सवाल उठाया है कि जन्मदिन के मौके पर अनुराग को किए गए मैसेज का जो रिप्लाई आया, वह अनुराग की भाषा नहीं थी। 

विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उस अनुराग का मोबाइल कौन ऑपरेट कर रहा था? सोशल मीडिया पर बने पेज पर अनुराग के दोस्तों ने दावा किया है कि अनुराग शार्टकट वाले शब्दों के इस्तेमाल से परहेज करते थे, इसलिए यह उनका रिप्लाई नहीं हो सकता।
विज्ञापन


अनुराग की जिस दिन मौत हुई, उसी दिन उनका जन्मदिन था। रात 12 बजे से ही अनुराग के मोबाइल पर जन्मदिन की बधाइयों के मैसेज आने शुरू हो गए थे। फेसबुक पर ‘जस्टिस फॉर अनुराग’ नाम से बने पेज पर उनके दोस्तों ने सवाल उठाया है कि वाट्सएप पर अनुराग को दी गई बधाई के जवाब में जो रिप्लाई आया, उसमें थैंक्स शब्द शार्टकट में इस्तेमाल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी वीसी एलडीए से पूछताछ

anurag tewari was not using his whatsapp, say his friend
जांचकरती पुल‌िस

जबकि अनुराग शार्टकट में जवाब देने वालों को अकसर खरी-खरी सुनाया करते थे। इससे शक पैदा हो रहा है कि कहीं अनुराग के मोबाइल का इस्तेमाल कोई और तो नहीं कर रहा था? इस बात की तस्दीक अनुराग के भाई मयंक भी करते हैं। मयंक बताते हैं कि कोई जवाब शार्टकट में देने पर अनुराग कहते थे, पूरा शब्द लिखने में आखिर कितना समय लगता है जो शब्द बचा लेते हैं।

सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रभु नारायण सिंह से नहीं की। जबकि वह अनुराग के अच्छे दोस्त थे। 

अनुराग की मौत से पहली वाली रात में प्रभु नारायण ने उनके साथ ही खाना खाया था। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही प्रभु नारायण से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या उसे लखनऊ में किसी से खतरा था या ऐसी कोई बात अनुराग ने की हो, जिससे अनुराग की मौत का कोई सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed