{"_id":"6383b327ffa21a1af27398c9","slug":"anuradha-paudwal-show-lucknow-news-lko6592121137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रामायण मेले में अनुराधा पौडवाल के भजनों ने बांधा शमां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रामायण मेले में अनुराधा पौडवाल के भजनों ने बांधा शमां
विज्ञापन
रामायण मेले में प्रस्तुति देती प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामायण मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने भजनों से समा बांध दिया। श्री रामचंद्र कृपालु भज मन..., हे राम हे राम तू अंतर्यामी सबका स्वामी... कौन कहता है भगवान आते नहीं... जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर उन्होंने पूरे माहौल को राममय बना दिया।
इससे पूर्व अयोध्या पहुंचने पर अनुराधा पौडवाल ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या सबसे निराली है। मंदिरों की नगरी मन को ऊर्जा से भर देती है। कहा कि जब भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे तो उन्हें अपना भजन सुनाकर मैं खुद को धन्य समझूंगी। अयोध्या का कण-कण पावन है और संसार में फैली अशांति को दूर करने में यहां की पवित्रता बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह अनुभूति का विषय है। इसे सांसारिकता के तराजू से कतई नहीं समझा जा सकता है।
अनुराधा पौडवाल ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की। कहा कि अब अयोध्या को पूरा विश्व देख रहा है। अब यहां लोग आना चाहते हैं। इसके लिए सरकारें हवाई, रेल और सड़क यातायात से अयोध्या को जोड़ने में पूरी ताकत लगाए हुए हैं। यह पर्यटन के लिहाज से बेहतर है। रामायण मेला के मंच पर समिति के संयोजक आशीष मिश्रा ने अनुराधा पौडवाल का भव्य स्वागत किया।