फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anuradha Paudwal praises CM Yogi Adityanath for development in Ayodhya.

Ayodhya: अनुराधा पौडवाल ने की तारीफ, बोलीं - मुख्यमंत्री योगी के कारण बदली अयोध्या

Sun, 12 Jan 2025 06:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jan 2025 06:34 PM IST
सार

प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल प्रतिष्ठा द्वादशी पर हो रहे आयोजन पर प्रस्तुति देने के लिए अयोध्या पहुंची हैं। उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की।

विज्ञापन
Anuradha Paudwal praises CM Yogi Adityanath for development in Ayodhya.
प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल और उनकी पुत्री कविता पौडवाल अयोध्या पहुंचीं। यहां भगवान रामलला के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में भगवान के सामने भजन की प्रस्तुति करेंगी। राग सेवा में भाग लेंगी और अंगद टीला पर आयोजित कार्यक्रम में भी भजन सुनाएंगी। अनुराधा पौडवाल और उनकी पुत्री कविता पौडवाल ने अयोध्या में भगवान के सामने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर खुद को सौभाग्यशाली बताया।

विज्ञापन


अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एक वर्ष पहले भी रामलला की कृपा मिली थी। पूरी देश और दुनिया से रामभक्त अयोध्या पहुंचे हैं। सबको मैं प्रतिष्ठा द्वादशी के लिए शुभकामनाएं देती हूं। रामलला के सामने आज हम गीत प्रस्तुत करेंगे, भजन गाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पिछले वर्ष भगवान के सामने हमने प्रस्तुति की थी आज फिर मौका मिला है। अयोध्या के बदलते स्वरूप को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहुत उम्मीद है। आज यहां हर जगह जो सुविधा है योगी जी उसके लिए अग्रसर हैं। बहुत अच्छा काम मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने किया है।
विज्ञापन




कविता पौडवाल ने कहा कि मंदिर की स्थापना एक वर्ष पहले हुई थी। रामलला की कृपा मिली थी आज फिर एक बार रामलला की कृपा से भगवान के सामने प्रस्तुति दूंगी। आदि शंकराचार्य के  रचित श्रीराम की स्तुति श्रीराम भुजंग स्रोत से आज राग सेवा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान के सामने केवल भक्ति होती है जो शब्द निकलता है उसकी कृपा भगवान से ही प्राप्त होती है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होना बहुत खुशी और आनंद की बात है। हर भारतीय के लिए सम्मान की बात है आज का दिन देश और दुनिया के रामभक्तों के लिए बहुत मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed