{"_id":"6754b4799cd6284f1301c817","slug":"anuradha-paudwal-graced-the-occasion-with-devotional-songs-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108188-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनुराधा पौडवाल ने भक्ति गीतों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनुराधा पौडवाल ने भक्ति गीतों से बांधा समां
Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
गायिका अनुराधा पौडवाल को भेंद प्रदान करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि।
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। श्रावस्ती विकास एवं संरक्षण समिति की ओर से कटरा के चक्र भंडार स्थित मैदान में चार दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बाॅलीवुड गायिका व अन्य कलाकारों ने अपने गीत व संगीत से समां बांध दिया। साथ ही अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी व अन्य स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कार्यक्रम में कलाकारों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सम्मानित किया।
बुद्ध की तपोस्थली में शुक्रवार रात श्रावस्ती महोत्सव में गीत व संगीत से महफिल सज गई। बालीवुड गायिका पद्मश्री अनुराधा पौडवाल के नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो, ’मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’, तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ सहित कई अन्य भजन गाकर सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। भोजपुरी गायिका राधा श्रीवास्तव व उनके पति अमित रंजन श्रीवास्तव ने अपने गानों से लोगों को खूब आनंदित किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया है मेरे पीछे, लेकिन मैं तेरे पीछे’,डम-डम डिगा-डिगा’, चटनिया सिलवट पर पिसी’ सहित अन्य गीतों के माध्यम से खूब तालियां बटोरीं।
इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, डीएम अजय कुमार द्विवेदी व सीडीओ अनुभव सिंह ने गायिका अनुराधा पौडवाल व राधा श्रीवास्तव को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं शनिवार रात में हनुमंता ग्रुप की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर एसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम इकौना ओम प्रकाश, भिनगा पीयूष जायसवाल, जमुनहा आशीष भारद्वाज, महेश मिश्रा, श्याम मनोहर तिवारी, आशुतोष पांडेय सहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसएसबीककी स्टाॅल बना आकर्षण का केंद्र
श्रावस्ती महोत्सव में एसएसबी 62वीं वाहिनी की स्टाॅल आकर्षण का केंद्र बना हुई है। स्टाॅल पर एके-47, एलएमजी, तोप सहित अन्य अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जहां पर स्कूली छात्र से लेकर ग्रामीण सभी हथियारों की जानकारी लेने के लिए जुट रहे हैं। इसी के साथ कृषि विभाग, ओडीओपी, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन, बाल विकास पुष्टाहार सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया है।