फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anupriya patel spoke on 23 anniversary of mandal commision

'सामाजिक न्याय का ढोंग करते है सपा और बसपा'

Thu, 08 Aug 2013 02:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 02:27 AM IST
विज्ञापन
anupriya patel spoke on 23 anniversary of mandal commision

अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा, सपा व बसपा को सामाजिक न्याय की बातें करने का हक नहीं है।

विज्ञापन


ये पार्टियां सत्ता में रहने के बावजूद पिछड़ों और दलितों को संविधान के अनुसार आरक्षण का लाभ नहीं दिला पाईं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से सरकारी नौकरियों में लागू आरक्षण व्यवस्था पर श्वेत पत्र लाने की मांग की है।
विज्ञापन


अनुप्रिया दारूलशफा ए ब्लॉक के कामन हाल में मंडल कमीशन के गठन की 23वीं जयंती समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रही थी।

उन्होंने आंकड़ों के हवाले से बताया कि आरक्षण लागू होने के 23 साल बाद केंद्रीय सेवाओं की क्लास-1 की नौकरियों में 4.7 प्रतिशत, क्लास-2 में 10.06 प्रतिशत, क्लास-3 में 19 और क्लास-4 में 12.5 प्रतिशत पिछड़ों को नौकरी मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी, एसटी की स्थिति और भी बदतर है। उन्हें 60 साल की आरक्षण व्यवस्था में मात्र 12 प्रतिशत केंद्रीय नौकरियों में भागीदारी मिली है।

इसी तरह की स्थिति राष्ट्रपति भवनों, राजभवनों और केंद्रीय सरकार के मंत्रालयों, आयोगों और परिषदों में है। अनुप्रिया ने सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की, जिससे देश व प्रदेश की जनता को आरक्षण की सच्चाई पता चल सके।

उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन ने 27 प्रतिशत आरक्षण के अलावा और तमाम सिफारिशें की थी। लेकिन सत्ता में रही सरकारों ने इसको लेकर ईमानदारी नहीं बरती। अपना दल त्रिस्तरीय आरक्षण को लागू कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगा।

इसके पहले जयंती समारोह को दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रदेश अध्यक्ष साजिद अली, महासचिव राजेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, राजेंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

दुर्गा का निलंबन गलत
विधायक अनुप्रिया पटेल ने आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल के निलंबन को अकारण की कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईमानदार अफसर हतोत्साहित होंगे।

नागपाल को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। अनुप्रिया ने सपा महासचिव राम गोपाल यादव के आईएएस को वापस बुलाने के बयान को गैरजिम्मेदाराना बयान बताया है। उन्होंने कहा कि  एक जिम्मेदार नेता को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता।


तीन दिनी क्रमिक अनशन 12 से
इलाहाबाद के जार्जटाउन थाने में आरक्षण समर्थकों और विधायक अनुप्रिया पटेल के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे को वापस लेने और आरक्षण के त्रिस्तरीय फार्मूले को लागू करने की मांग को लेकर अपना दल विधानभवन के सामने तीन दिनी क्रमिक अनशन करेगा।

पहले दिन 12 अगस्त को पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव धरने का नेतृत्व करेंगे तो 13 को विधायक अनुप्रिया पटेल। 14 अगस्त को प्रेमचंद मौर्य धरने को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed