फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anupriya Patel's announcement: We want to make Apna Dal the biggest party in up

अनुप्रिया पटेल ने कहा: अपना दल बनेगी यूपी की सबसे बड़ी पार्टी, अखिलेश से पूछा गैर यादव को सीएम बनाएंगे?

Sun, 05 Nov 2023 02:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Nov 2023 02:01 PM IST
सार

पिछड़ों के कल्याण के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का भी गठन होना चाहिए। इसके अलावा अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो, ताकि न्यायपलिका में भी दलित व पिछड़ा वर्ग के होनहार युवाओं को जज बनने का मौका मिल सके।

विज्ञापन
Anupriya Patel's announcement: We want to make Apna Dal the biggest party in up
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि पार्टी को यूपी में नंबर वन राजनीतिक दल बनाना है। इसके लिए सभी को जी जान से जुट जाना है। वर्तमान में हम प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। एक दौर था, जब हमें वोट कटवा कहा जाता था। अब ये साबित हो गया कि दलितों, पिछड़ों, शोषितों के लिए सबसे अधिक काम हमारा संगठन कर रहा है।

विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल शनिवार को अयोध्या स्थित एक पैलेस में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर मुदित अनुप्रिया ने कहा कि दल की लोकप्रियता बढ़ रही है। ऐसे में जो इसे पचा नहीं पा रहे, उनकी धड़कनें बढ़ेंगी। अफवाह फैलाई जाएंगी। षड़यंत्र रचने के साथ साजिशें भी होंगी। ऐसे में सचेत व सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का हो गठन

उन्होंने कहा कि पिछड़ों के कल्याण के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का भी गठन होना चाहिए। इसके अलावा अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन हो, ताकि न्यायपलिका में भी दलित व पिछड़ा वर्ग के होनहार युवाओं को जज बनने का मौका मिल सके। वैसे भी हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में जज कम हैं। केसों का निपटारा समय से नहीं हो पा रहा है। अनुप्रिया ने कहा कि राज्यों की जो प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही हैं उसमें एससी-एसटी व ओबीसी युवाओं का कट ऑफ अंक सामान्य वर्ग से ज्यादा आ रहा है। इस विसंगति को दूर करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजसत्ता महज साधन, व्यवस्था परिवर्तन मकसद
अपना दल अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन पार्टी का भविष्य तय करने का दिन है। हमारे लिए राजसत्ता महज एक साधन है। व्यवस्था परिवर्तन करना मकसद है। पार्टी का उदेश्य पिछड़ा, दलित व वंचित को दमन चक्र से मुक्त कराना है। विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका व मीडिया में हाशिये पर पड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ही अपना दल का निर्माण हुआ। सामाजिक न्याय की राजनीति करने वाले अन्य दलों ने इसे शिक्षण संस्थाओं व सरकारी नौकरी में आरक्षण तक ही सीमित कर दिया।

सपा ने हमेशा अपना दल को तोड़ने का काम किया
अनुप्रिया ने कहा कि आज पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बात करने वाली समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपना दल को तोड़ने का काम किया। वर्ष 2002 में हमारे तीन विधायकों को तोड़ लिया। अब अपना दल के प्रति सपा को बहुत प्रेम उमड़ रहा है। अनुप्रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने दलितों व पिछड़ों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाई। मेडिकल की परीक्षा नीट में ओबीसी आरक्षण लागू करने का सराहनीय कार्य किया।

कार्यकारी अध्यक्ष ने योगदान करने वालों को सराहा
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने समारोह के आयोजन में खास योगदान करने वाले प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह व जिलाध्यक्ष केडी वर्मा समेत अन्य जिलों से आए कई पदाधिकारियों की मंच से सराहना की। प्रमोद ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर अपनी ताकत भी दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने पुराने कार्यकर्ता लालजी पटेल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

सपा व बसपा के नेताओं ने ग्रहण की सदस्यता
इस अवसर पर अंबेडकर नगर के सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पटेल एवं बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने किया। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सांसद पकौड़ी लाल कोल व सभी विधायक मौजूद रहे।

इनकी रही भागीदारी
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, अयोध्या जनपद से आने वाले विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल, किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव अंजनी मौर्य, प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह व राजेंद्र पटेल, सहकारिता मंच के प्रदेश सचिव वंशराज पटेल, किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन प्रकाश मौर्य, किसान मंच के प्रदेश महासचिव राजित राम पटेल, अनुसूचित मंच के प्रदेश महासचिव डॉ. रामपाल राज पासी, व्यापार मंच के प्रदेश सचिव नरेंद्र वर्मा, पंचायत मंच के प्रदेश सचिव शत्रोहन वर्मा, सहकारिता मंच के प्रदेश सचिव जयप्रकाश पटेल, राजेश पांडे, शिव प्रसाद मौर्य, रमेश पटेल, जनार्दन वर्मा, अंजनी, आदित्य वर्मा, विकास पटेल, गौतम पटेल, रविंद्र कोरी व बबलू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
 

अखिलेश से पूछा कि क्या किसी और को सीएम बनाएंगे

Anupriya Patel's announcement: We want to make Apna Dal the biggest party in up
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपना दल (कमेरावादी) की सियासी दोस्ती पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि यह उनका नया-नया प्रेम है। अखिलेश पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नाम पर सिर्फ दिखावा करने का आरोप लगाते हुए यह सवाल भी किया कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कभी सत्ता में आए तो क्या वंचित समाज या किसी अन्य पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगे ? जातीय जनगणना पर भी अनुप्रिया ने अखिलेश को घेरते हुए कहा कि सपा खुद सरकार में रही है और यूपीए के साथ भी सरकार चला चुकी थी, तो उस समय उन्हें जातीय जनगणना की याद क्यों नहीं आई ? उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जातीय जनगणना भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होगा।

आयोध्या में आयोजित पार्टी की स्थापना दिव कार्यक्रम में शामिल होने आई अनुप्रिया शुक्रवार को राजधानी में पत्रकारों से बात कर रही थीं । उन्होंने जातीय जनगणना का मुद्दा वह बहुत पहले से उठाती रही हैं। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि पिछड़ों व दलितों के हित के जो भी मुद्दे उन्होंने पीएम मोदी के सामने रखा और सबका सामाधान भी हुआ। इसी प्रकार जातीय जनगणना का काम भी मोदी ही कराएंगे। उन्होंने कहा कि आज पीडीए की वकालत करने वाले सपा मुखिया ने यूपीए सरकार ने रहते हुए नीट में पिछड़ों के आरक्षण का मुद्दा क्यों नहीं उठाया।

अनुप्रिया ने अपना दल (कमेरावादी) और सपा की दोस्ती पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि सपा अध्यक्ष ने पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी को अपना दल के सिंबल पर विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ाया ? सोनेलाल के जिंदा रहते सपा ने उनसे कभी गठबंधन क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि 2002 में जब अपना दल के तीन विधायक जीते थे। तब भी सपा ने ही विधायकों को तोड़ा था। सपा ने कभी भी सोनेलाल पटेल की यादों को संजोने का काम नहीं किया। वहीं मोदी सरकार ने सोनेलाल पटेल की यादों को संजोने के काम किया। प्रतापगढ़ में सोनेलाल पटेल के नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनेलाल के नाम पर सड़क बनवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed