{"_id":"58483f7f4f1c1be1594496f4","slug":"anupriya-patel-attacks-back-at-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा देने से नहीं धुल पाएंगे अखिलेश सरकार के पाप: अनुप्रिया पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा देने से नहीं धुल पाएंगे अखिलेश सरकार के पाप: अनुप्रिया पटेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम अखिलेश द्वारा बैंक व एटीएम की लाइन में लगे लोगों की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा देने पर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
बुधवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि मुआवजा देने से सपा सरकार के पाप धुल नहीं जाएंगे। पहले उन्होंने लाइन में लगे लोगों पर लाठी चलवाई और अब मुआवजा देकर जनता की सहानुभूति बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूपी सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि नोटबंदी के बाद अपने पैसे बदलने के लिए लाइन में लगे जिन लोगों की मौत हुई सरकार उनके परिवारीजनों को दा-दो लाख रुपये का मुआवजा देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कालेधन की अर्थव्यवस्था को रोकने के लिए क्रांतिकारी फैसला लिया है। यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा। इस फैसले से अभी तकलीफ हो रही है पर इससे किसानों व गरीबों को फायदा होगा।