फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anupama jaisawal replied on teachers recruitment.

12,460 शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट के निर्णय का इंतजार : योगी की मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

Tue, 13 Mar 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Mar 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
anupama jaisawal replied on teachers recruitment.
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में 12,460 शिक्षकों की भर्ती मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। फैसला आने पर सरकार उचित कार्यवाही करेगी।

विज्ञापन


अनुपमा विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू द्वारा 12,460 शिक्षकों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कराने की मांग को लेकर लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव का जवाब दे रही थीं। लल्लू ने कहा कि पिछली सरकार में यह भर्ती शुरू हुई थी। पहले चरण की काउंसिलिंग भी हो चुकी है, लेकिन नई सरकार ने भर्ती पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच व डबल बेंच नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दे चुकी है लेकिन उस पर अमल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद चुनाव आचार संहिता लग गई थी, जिससे आगे की काउंसिलिंग नहीं हो पाई। इस प्रकरण में नियमावली त्रुटिपूर्ण थी। कोर्ट ने सरकार को नियमावली में संशोधन का अधिकार दिया है। इस मामले में स्पेशल अपील की गई है जिसकी हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। निर्णय आने पर आगे की कार्यवाही होगी। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed