{"_id":"653e6809c37ec73fbe0ae101","slug":"anupam-mishra-becomes-the-national-secretary-of-rld-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"RLD: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव बने अनुपम मिश्रा, 2022 के चुनाव में निभा चुके हैं प्रभावी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RLD: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव बने अनुपम मिश्रा, 2022 के चुनाव में निभा चुके हैं प्रभावी भूमिका
Sun, 29 Oct 2023 07:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:41 PM IST
सार
रालोद ने अनुपम मिश्रा को रालोद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत करते हुए एक बार पुनः उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।
विज्ञापन
अनुपम मिश्रा पूर्व में राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता व टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे अनुपम मिश्रा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग आधा दर्जन सीटों पर समीक्षा बैठकें करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के मध्य सेतु बनाने का कार्य किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इकाना की पिच पर उठे सवाल, विशेषज्ञों ने जताई नाखुशी, आईपीएल के बाद बदली गई थी पिच
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्टेडियम के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस, मैच देखने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
अनुपम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व हर्ष व्यक्त हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास व भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरे प्राणपण से निर्वहन करेंगे और पश्चिम के साथ पूर्व मध्य व अवध क्षेत्र में पार्टी के संगठन के विस्तार के साथ और अधिक मजबूती हेतु जनपद वार दौरा करेंगे ताकि 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल की (किसानों की सरकार) प्रदेश में बन सके।
उन्होंने कहा कि अपना एक प्रदेशव्यापी कार्यकर्ता संवाद भ्रमण कार्यक्रम शीघ्र ही जारी करेंगे जो अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। अनुपम मिश्रा ने कहा कि पार्टी के प्रकोष्ठों को भी और अधिक सक्रिय किया जाएगा और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने अनुपम मिश्रा के मनोनयन का पत्र जारी किया।