फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anupam Mishra becomes the national secretary of RLD.

RLD: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव बने अनुपम मिश्रा, 2022 के चुनाव में निभा चुके हैं प्रभावी भूमिका

Sun, 29 Oct 2023 07:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

रालोद ने अनुपम मिश्रा को रालोद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Anupam Mishra becomes the national secretary of RLD.
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत करते हुए एक बार पुनः उन्हें अपनी राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

विज्ञापन


अनुपम मिश्रा पूर्व में राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता व टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक रहे अनुपम मिश्रा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग आधा दर्जन सीटों पर समीक्षा बैठकें करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के मध्य सेतु बनाने का कार्य किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इकाना की पिच पर उठे सवाल, विशेषज्ञों ने जताई नाखुशी, आईपीएल के बाद बदली गई थी पिच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्टेडियम के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस, मैच देखने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव


अनुपम मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व हर्ष व्यक्त हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास व भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरे प्राणपण से निर्वहन करेंगे और पश्चिम के साथ पूर्व मध्य व अवध क्षेत्र में पार्टी के संगठन के विस्तार के साथ और अधिक मजबूती हेतु जनपद वार दौरा करेंगे ताकि 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल की (किसानों की सरकार) प्रदेश में बन सके।

उन्होंने कहा कि अपना एक प्रदेशव्यापी कार्यकर्ता संवाद भ्रमण कार्यक्रम शीघ्र ही जारी करेंगे जो अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। अनुपम मिश्रा ने कहा कि पार्टी के प्रकोष्ठों को भी और अधिक सक्रिय किया जाएगा और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने अनुपम मिश्रा के मनोनयन का पत्र जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed