{"_id":"6afe0b4900c49c64d1076ad4","slug":"antibiotics-are-becoming-ineffective-due-to-their-misuse-lucknow-news-c-13-lko1070-2013644-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एंटीबायोटिक के बेजा इस्तेमाल से दवाएं हो रहीं बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एंटीबायोटिक के बेजा इस्तेमाल से दवाएं हो रहीं बेअसर
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिना जरूरत और डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना भारी पड़ सकता है। इसके लगातार इस्तेमाल से बैक्टीरिया पर दवाओं का असर कम होने लगता है। इसे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) कहते हैं। यह आने वाले समय की गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल है। बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल पर जोर दिया।
केजीएमयू के प्रो. आरके दीक्षित ने स्वास्थ्यकर्मियों को एएमआर नियंत्रण की शपथ दिलाई और एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। कार्यक्रम में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अर्पिता सिंह ने एंटीबायोटिक उपचार की रणनीतियों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विश्व सीओपीडी दिवस पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि नवंबर में भर्ती होने वाले सीओपीडी मरीजों को सीओपीडी : सही जानकारी, सही देखभाल पुस्तक मुफ्त दी जाएगी। इसे प्रो. अजय कुमार वर्मा और डॉ. अनुज कुमार पांडेय ने लिखा है। कार्यक्रम में 125 डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
