गोंडा। ऑपरेशन आत्मरक्षा अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने शहर के विभिन्न जगह चौक बाजार, गुड्डूमल चौराहा, पीपल चौराहा, भरत मिलाप चौराहा, हनुमान गढ़ी, गांधी पार्क आदि स्थानों पर भ्रमण कर बेटियों व महिलाओं से बात कर उनकी हिम्मत बढ़ाई।
एंटी रोमियो टीम की प्रभारी मंजू यादव की अगुवाई में टीम की सदस्य महिला आरक्षी सीमा वर्मा ने शहर के कस्बों में मिलने वाली लड़कियों/महिलाओं से उनके सुरक्षा के संबंध में बात की। टीम की सदस्य आरक्षी कविता मौर्या ने उनकी परेशानियां पूछी तथा उनसे निपटने के टिप्स दिए। टीम की सदस्य आरक्षी हेमलता ने यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में उपयोगी जानकारी देकर इन नंबरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। टीम में आरक्षी सूरज गुप्ता, उपेंद्र कुमार, कौशलेन्द्र कुमार भी शामिल रहे।