{"_id":"0ab817ff3a5091c1b198c9d7c5533754","slug":"anti-riot-bill-should-be-implemented","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा विरोधी बिल लागू हो: शाइस्ता अंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगा विरोधी बिल लागू हो: शाइस्ता अंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सांप्रदायिक दंगा विरोधी बिल जल्द लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही उसने बलात्कारियों को फांसी देने का कानून बनाने की पैरवी की।
बुधवार को यूपी प्रेस क्लब में बीते साल की घटनाओं से नाराज मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा कि प्रदेश में हुए सांप्रदायिक व जातिवादी दंगों से इंसान का बहुत ज्यादा खून बह चुका है।
इसलिए अब प्रदेश सरकार को दंगा विरोधी बिल जल्द से जल्द पास करके लागू कर देना चाहिए, तभी प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक रखा जा सकता है।
उन्होंने देश व प्रदेश में पिछले साल की महिला अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं पर अफसोस जताते हुए कहा, बलात्कारियों को सजा के लिए फांसी देने का कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कौशल किशोर व अन्य संगठनों के जिम्मेदार लोगों ने प्रदेश में हुए दंगों व हिंसा की घटनाओं पर अफसोस जताया।
विज्ञापन