{"_id":"69f3530da0323ea4ce0e918d","slug":"anti-corruption-team-caught-vdo-red-handed-while-accepting-bribe-in-gonda-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते वीडीओ को रंगे हाथ धरा, जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते वीडीओ को रंगे हाथ धरा, जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम
Thu, 30 Apr 2026 07:15 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:15 PM IST
सार
गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते वीडीओ को रंगे हाथ धर लिया। इसने पीड़ित से जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर 10 रुपये की रकम मांगी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रिश्वत लेते वीडीओ उमेश कुमार भारती रंगे हाथ गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बभनजोत ब्लॉक परिसर में ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोल्हीगरीब गांव निवासी मोहम्मद अजमल ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके परिचित के तीन बच्चों- महमुदुद्दीन, समसू निशा खान और फरहीन खान के जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि बिना रिश्वत दिए प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। लगातार टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के 10 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके से ही उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मनकापुर कोतवाली ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन