फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anti corruption agitation gets ugly in lucknow

'भ्रष्टाचार' विरोध में तीन बार पिटे भाजपाई!

Thu, 02 Jan 2014 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
anti corruption agitation gets ugly in lucknow

भ्रष्टाचार के विरोध में राजधानी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ऐसा प्ररर्शन किया है कि तीन बार लाठीचार्ज हो चुका है।

विज्ञापन

करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा के लोगों ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और फिर नारेबाजी शुरू कर दी।

लाठी-डंडों से लैस कार्यकर्ताओं की वहां पर कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई। अंतत: लाठीचार्ज की नौबत आ गई।

यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वहां से लौट आए पर विधानसभा के सामने अपने कार्यालय से एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस दफ्तर के लिए कूच किया।
विज्ञापन


विधानसभा से बापू भवन तक पहुंचा ही था कि पुलिस ने फिर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस खदेड़कर उन्हें वापस विधानसभा लाई तो यहां पत्थरबाजी शुरू हो गई।

कुछ भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में घुस गए और वहां से पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। उग्र होते माहौल को देखते हुए पुलिस ने इस बार वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी, प्रदर्शन कम नहीं हुआ तो पुलिस को तीसरी बार लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे सिविल अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed