{"_id":"5fe22cd9ca9684629073b79e","slug":"answer-key-issued-by-uppbpb-of-police-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल वार्डर, फायरमैन, घुड़सवार पुलिस के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की आंसर की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल वार्डर, फायरमैन, घुड़सवार पुलिस के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की आंसर की जारी
Tue, 22 Dec 2020 10:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जेल वार्डर, फायरमैन और आरक्षी घुड़सवार पुलिस के पदों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
आंसर की को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है जो 29 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।
भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थियों को अगर किसी प्रश्न को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे आनलाइन दर्ज कराया जा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदन नंबर व जन्म तिथि की सहायता से लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन
एक अभ्यर्थी केवल एक बार ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आंसर की देखने के लिए लॉग इन करें http://uppbpb.gov.in