{"_id":"69cadf0590807d84c60a86e2","slug":"anshuman-eklavya-vansh-and-rishi-from-up-advance-to-the-next-round-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1669368-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी के अंशुमान, एकलव्य, वंश और ऋषि अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी के अंशुमान, एकलव्य, वंश और ऋषि अगले दौर में
विज्ञापन
प्राइजमनी टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से मिलते प्रकाश डी।
लखनऊ। यूपी के पांचवीं वरीय अंशुमान सिंह, एकलव्य सिंह, क्वालिफायर वंश यादव व ऋषि यादव ने जीत के साथ केएसएम यूनुस मेमोरियल आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह, हरियाणा के सुनील कुमार व पश्चिम बंगाल के आदित्य कुमार ने उलटफेर भरी जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
ला-मार्टीनियर टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता में पहले दौर के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह ने छठीं वरीय हरियाणा के अर्नत्या ओह्ल्यान को 6-4, 6-4, हरियाणा के क्वालिफायर सुनील कुमार ने सातवीं वरीय तेलंगाना के राजेश्वर रेड्डी को 6-0, 6-3, पश्चिम बंगाल के आदित्य कुमार ने महाराष्ट्र के अनूप महादेव को 6-3, 3-0 (रिटायर), पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह ने हरियाणा के ध्रुव को 6-3, 6-4, क्वालिफायर उत्तर प्रदेश के वंश यादव ने हरियाणा के सौरव कुमार यादव को 6-2, 7-5 से और ऋषि यादव ने यूपी ही जॉय दास को 6-1, 6-2 से हराकर जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा ने दिल्ली के दक्ष गुप्ता को 6-0, 6-0, दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने हरियाणा के अखिल को 6-0, 6-0, चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने गुजरात के पुलकित हितेश पटवारी को 6-1, 6-2 और आठवीं वरीय महाराष्ट्र के पार्थ आर पाटिल ने उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान को 7-5, 3-6, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अन्य मैचों में बिहार के वैभव सिंह ने महाराष्ट्र के परम चंद्रा को 6-2, 6-1, दिल्ली के वंश बिष्ट ने महाराष्ट्र के पांशुल ओबोवेजा को 3-6, 6-3, 6-4, राजस्थान के अमित ने उत्तर प्रदेश के यशार्थ चड्ढा को 6-2, 6-1, दिल्ली के आदित्य कोठारी ने दिल्ली के ही सचिन मल्हा को 6-4, 6-2 और हरियाणा के हर्ष मलिक उत्तर प्रदेश के अनिरूद्ध मुखर्जी को 6-1, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
इससे पहले टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रकाश डी (आईपीएस, डीजीपी-जीआरपी) ने किया। इस अवसर पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, इरम एजुकेशनल सोसायटी के निदेशक ख्वाजा सैफी फैजी यूनुस, हिलटॉप ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विवेक लाधानी, एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर मौजूद रहे।