फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anshika pandey to be awarded by bravery award.

नन्हीं अंशिका ने किडनैपरों का सिखाया सबक, अब पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Wed, 18 Jan 2017 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jan 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
 anshika pandey to be awarded by bravery award.
अंशिका पांडेय - फोटो : amar ujala

68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के 25 बच्चों को उनकी निडरता, साहस के लिए 23 जनवरी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होने वालों में राजधानी की बहादुर बेटी 14 साल की अंशिका पांडेय भी है।

विज्ञापन


11वीं कक्षा की अंशिका ने निर्भीकता से हमलावर की कोशिश को नाकाम करते अपने अपहरण की कोशिश नाकाम कर दिया था।

अंशिका ने बताया, ‘14 सितंबर 2015 को मैं रोजाना की तरह साइकिल पर अपने स्कूल सेंट एंटोनीज इंटर कॉलेज जा रही थी। इसी बीच एक एसयूवी आकर रूकी। उसमें सवार लोग देखने में दक्षिण भारतीय लग रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने रास्ता पूछा तो बताने लगी। इसी बीच पीछे बैठे व्यक्ति ने मुझे गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की। स्कूल में मैंने आत्मरक्षा के गुर सीखे थे।

फटाफट बैग दरवाजे से फंसा दिया ताकि बंद न हो सके

 anshika pandey to be awarded by bravery award.

अंशिका ने बताया, मैंने फटाफट अपना पैर दरवाजे के बीच फंसा दिया, ताकि वह बंद न हो सके। वे लोग बोतल से कुछ मेरे मुंह पर डालना चाहते थे, लेकिन मैंने अपने दांतों से पीछे बैठे व्यक्ति का हाथ काट लिया तो बोतल गिर गयी।

तभी मेरी सहेली भी पहुंच गयी और उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने मुझ पर चाकू से वार किया और भाग निकले। चाकू दायें हाथ पर लगा, जिसके कारण 10 टांके लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed