{"_id":"688cab5acc52ec9545079df5","slug":"ansal-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1319502-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी पर 24.85 लाख की ठगी के दो और केस, अब 245 वीं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी पर 24.85 लाख की ठगी के दो और केस, अब 245 वीं कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो पीड़िताओं से प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप
- सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बृहस्पतिवार को अंसल कंपनी के खिलाफ 24.85 लाख की ठगी की दो और एफआईआर दर्ज हुई हैं। कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों पर दो पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 245 हो गई है
प्रयागराज के धूमनगंज निवासी अंजली श्रीवास्तव के मुताबिक अक्तूबर 2011 में उन्होंने अंसल कंपनी की सुशांत गोल्फ सिटी साइट में एक प्लॉट रीसेल में खरीदा था। सौदा 12 लाख में तय हुआ था, जिसका भुगतान भी अंजली ने कंपनी के दफ्तर में कर दिया। इसके बावजूद प्लॉट उनके नाम ट्रांसफर नहीं हुआ। पीड़िता के दबाव बनाने पर कंपनी के निदेशक उन्हें सिर्फ आश्वासन देते रहे। मगर 14 साल बाद भी फ्लैट उनके नाम पर नहीं हुआ। उधर, गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब के पास रहने वालीं अर्चना शुक्ला ने वर्ष 2010 में अंसल कंपनी में एक प्लॉट बुक कराया था। इसका भुगतान उन्होंने 12.85 लाख रुपये किया, मगर अभी तक उन्हें प्लॉट नहीं मिला। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।