फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ansal: LDA also reached NCLAT, hearing on 15th

अंसल : एलडीए भी पहुंचा एनसीएलएटी, 15 को सुनवाई

Thu, 27 Mar 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ansal: LDA also reached NCLAT, hearing on 15th
लखनऊ। अंसल मामले में आवंटियों ओर निवेशकों की अपील पर बुधवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में सुनवाई शुरू हो गई। वहां से अभी कोई राहत का आदेश तो नहीं हुआ है, लेकिन अब एलडीए भी अपनी बात लेकर वहां पहुंच गया है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान एलडीए की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि वह भी अंसल के दिवालिया होने से प्रभावित हुए हैं। इसलिए उनको भी इस मामले में जोड़ा जाए। हालांकि, कोई लिखित अपील नहीं की है। एलडीए के अलावा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण व कुछ और खरीदारों के अधिवक्ताओं ने भी सुनवाई में शामिल करने की मांग की, जिसके बाद एनसीएलएटी ने अपील दाखिल करने को कहा और सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 अप्रैल तय कर दी।
विज्ञापन

वहीं, जिस फाइनेंस कंपनी आईएल एंड एफएस का 83 करोड़ रुपये न चुकाने पर एनसीएलटी ने अंसल को दिवालिया घोषित किया है, उसे भी जवाब दाखिल करने को कहा गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि एनसीएलएटी ने एलडीए समेत सभी प्राधिकरणों को पक्षकार बनने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed