{"_id":"5bfd25b1bdec2241946b3eb8","slug":"another-video-from-raebareli-jail-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली जेल से कैदियों का एक और वीडियो वायरल, कहा- हमारी हत्या करवा सकता है प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली जेल से कैदियों का एक और वीडियो वायरल, कहा- हमारी हत्या करवा सकता है प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली के जिला जेल में कैदियों की असलहों की मौजूदगी में शराब पार्टी और धमकी देने का वीडियो वायरल होने और प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिला जेल में बंद कैदी अंशू दीक्षित, दल सिंगर सिंह व सोहराब खान ने जेल में अपनी हत्या करवाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कैदियों ने बेखौफ होकर अपने वीडियो बनाए हैं और एटीएस की मदद से अपनी हत्या करवाए जाने की आशंका जताई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
साथ ही कैदियों ने जेल में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए घटिया खाना परोसे जाने की भी बात कही और बताया कि जेल प्रशासन जेल के भीतर होटल चलवा रहा है जिसमें ऊंचे दामों पर सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जेल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सहित छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद लखीमपुर में तैनात ज्ञान प्रकाश को रायबरेली जिला कारागार का जेलर बनाया गया है।
विज्ञापन