{"_id":"5a1fdd064f1c1bf4688be728","slug":"another-suspected-man-arrested-by-ats-in-pratapgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएस की मदद से पकड़ा गया नईम का साथी एनआईए की हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस की मदद से पकड़ा गया नईम का साथी एनआईए की हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए ने मंगलवार को लखनऊ से गिरफ्तार लश्कर आतंकी शेख अब्दुल नईम के एक साथी को हिरासत में लिया है। इस युवक को एटीएस ने प्रतापगढ़ से पकड़ा था और बुधवार सुबह एनआईए को सौंप दिया। एनआईए के अधिकारियों ने एटीएस कार्यालय पहुंचकर हिरासत में लिए गए इस युवक से पूछताछ की। बाद में उसे एनआईए दफ्तर ले गई।
विज्ञापन
हालांकि एनआईए की ओर से इस युवक को हिरासत में लेने की बात नहीं कही गई है। सूत्रों का कहना है कि नईम लखनऊ आने के बाद इस युवक के संपर्क में था। एनआईए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस युवक की नईम से दोस्ती कब व कैसे हुई और दोनों कहां-कहां मिले थे।
विज्ञापन
उधर, एनआईए ने लश्कर आतंकी नईम को दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 10 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया। नईम पर यूपी में बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाने का भी आरोप है। एनआईए के सूत्रों का कहना है कि नईम के पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद मिले हैं। एनआईए ने उसके कुछ बैंक खातों को भी सीज करा दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथों गिरफ्तार लश्कर-ए-ताइबा एजेंट शेख अब्दुल नईम 26/11 के मुंबई हमले के आरोपी डेविड हेडली की तर्ज पर देश के संवेदनशील ठिकानों का नक्शा व फोटो पाकिस्तान भेजा करता था। इनके आधार पर लश्कर के आतंकी कई ठिकानों को अपना निशाना बनाने की फिराक में हैं।
देश में तैयार कर रहा था लश्कर के एजेंट
डेमो
एनआईए के मुताबिक, पाकिस्तान में नईम का हैंडलर लश्कर कमांडर रहमान था। नईम से शुरुआती पूछताछ में आतंकी नेटवर्क के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि नईम की हरकतों का मुंबई हमले से भी कोई लेनादेना तो नहीं है।
दिल्ली की एक अदालत ने नईम को दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एनआईए के मुताबिक, अगले दस दिन में देश में लश्कर की करतूतों का और खुलासा होगा। नईम औरंगाबाद में पकड़े गए हथियारों के जखीरे के मामले से भी जुड़ा है। नईम 2007 में पश्चिम बंगाल पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ था।
तब वह दो पाकिस्तानी और एक कश्मीरी के साथ बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की कोशिश में था। करीब सात साल जेल में रहने के बाद 2014 में वह फरार हो गया था। उस समय नईम को मकोका मामले में पेश करने के लिए ट्रेन से मुंबई ले जाया जा रहा था। यूपी पुलिस की मदद से लखनऊ में गिरफ्तार नईम के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कागजात मिले हैं।
एनआईए के मुताबिक फरारी के बाद नईम देश के अलग-अलग हिस्सों में लश्कर के एजेंट तैयार कर रहा था। इसके लिए उसे संयुक्त अरब अमीरात में सक्रिय लश्कर के सेल से पैसे मुहैया कराए जाते थे। एनआईए इस नेटवर्क के मनी ट्रेल का भी पता लगा रही है।