फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another step to teachers recruitment.

शिक्षामित्रों के समायोजन पर एक और आदेश

Sun, 05 Jul 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
Another step to teachers recruitment.

बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से अपने यहां शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद ने इससे पहले 15 जुलाई तक शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है ताकि जिलों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों की असली तस्वीर सामने आ जाए। यह सारी कवायद शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार 91,104 शिक्षा मित्रों का समायोजन कर रही है। उसने 22 हजार शिक्षकों के पद बढ़ाए हैं। इसके बाद भी 16 जिलों में 14 हजार शिक्षा मित्र समायोजित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने 15 जुलाई तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। साथ ही रिक्त पदों का ब्यौरा निदेशालय भेजने के लिए कहा गया है। निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने कहा, रिक्तियों का विवरण आने के बाद ही इनके समायोजन की नीति निर्धारित की जाएगी।

जुलाई में सभी छात्रों को किताबें मिलना मुश्किल

Another step to teachers recruitment.

बेसिक शिक्षा के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को जुलाई में पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल सकेंगी। चूंकि अभी मात्र 58 फीसदी पाठ्य पुस्तकों की ही सप्लाई हुई है, ऐसे में करीब 40 फीसदी से अधिक छात्रों को बगैर किताबों के ही पढ़ाई करनी पड़ेगी।

केंद्रीय टीम करेगी स्कूलों का दौरा

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूलों में लड़के व लड़कियों का अलग-अलग शौचालय बनाने की योजना है। इसी के तहत केंद्रीय अधिकारियों की टीम छह से 10 जुलाई तक स्कूलों का दौरा करेगी। इस दौरान वह स्कूलों की स्थिति खुद देखेगी।

सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में शौचालयों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा, केंद्रीय टीम का पूरा सहयोग करें और उन्हें जो भी विवरण चाहिए उसे मुहैया कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed