फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another lawsuit will be filed against the absconding IPS ML Patidar

फरार आईपीएस एमएल पाटीदार पर दर्ज होगा एक और मुकदमा

Sat, 28 Nov 2020 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Another lawsuit will be filed against the absconding IPS ML Patidar
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा के पूर्व एसपी एमएल पाटीदार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होगा। इसके लिए अभियोजन अधिकारियों से परामर्श लिया जा रहा है। यह एफआईआर पाटीदार के साथ उनके खास सिपाही अरुण कुमार यादव के खिलाफ भी दर्ज होगी। 
विज्ञापन


अवैध वसूली के आरोप में घिरे पाटीदार के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है और निलंबित होने के बाद से वह फरार चल रहे हैं। पाटीदार और उनके करीबी सिपाही अरुण के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो चुकी है और के तहत पुलिस दोनों आरोपियों पर इसे तामील कर चुकी है। कुछ ही दिनों में धारा 83 के तहत उनकी संपति कुर्क की जाएगी। 
विज्ञापन


इस बीच दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी पर इनाम भी घोषित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मामले की जाँच कर रहे प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा कि 82 की नोटिस जारी होने के बाद भी हाजिर न होने और जाँच में सहयोग न किए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 174 ए के तहत एक और मुकदमा दर्ज किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए अभियोजन अधिकारी से विधिक राय मांगी गई है। अभियोजन अधिकारी की राय मिलने के बाद आरोपियों पर एक और एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तैयारियों के साथ ही पुलिस फरार चल रहे सिपाही अरुण कुमार यादव की तलाश में भी जुटी हुई है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए दो अलग टीमें बनाई गई हैं। अरुण को तलाशने के लिए इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। जाँच से जुड़े अफसरों का मानना है कि अरुण से पूरे गोरखधंधे के कई राज पता लग सकते हैं साथ ही पाटीदार के ठिकानों की भी जानकारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed